Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
त्योहारों पर शांति बनाए रखना हम सबकी जिम्मेदारी: सुरेंद्र सिंह
बड़ौनी थाना परिसर में हुई शांति समिति की बैठक
भास्कर संवाददाता | दतिया
कोई भी त्योहार हो। हम सभी को आपस में मिलजुल कर मनाना चाहिए। त्योहार पर लड़ाई झगड़ा त्योहार का मजा किरकिरा कर देता है। बड़ौनी शांति का टापू रहा है। यहां के लोगों की अन्य जगह पर मिसाल दी जाती है। इस बार डोल ग्यारस, गणेश विसर्जन और ईद एक साथ है। आप सभी मिलजुलकर यह त्योहार मनाएं। यह बात सोमवार को बड़ौनी थाना परिसर में आयोजित शांति समिति की बैठक में एसडीओपी सुरेंद्र सिंह परमार ने कही।
बड़ौनी थाना प्रभारी रिपुदमन सिंह राजावत ने कहा कि बड़ौनी नगर में लगभग 15 जगह श्री गणेश की प्रतिमाएं स्थापित की गई हैं। आसपास के ग्रामीण क्षेत्र में भी प्रतिमाएं विराजमान हैं। लगभग 50 प्रतिमाओं का विसर्जन बड़े ताल में होगा। प्रतिमाओं के विसर्जन के समय पुलिस के साथ नगर रक्षा समिति के सदस्य और गोताखोर भी तैनात रहेंगे। हमारी लोगों से अपील है कि प्रतिमाओं का विसर्जन सावधानी पूर्वक करें। तालाब की गहराई में न जाएं। उन्होंने कहा कि मंगलवार को ईद है। सभी मुस्लिम भाई गले मिलकर आपसी सौहार्द्र के साथ ईद मनाएं। पुलिस सुरक्षा में तैनात रहेगी। उन्होंने बड़ौनी सीएमओ वीरेंद्र कुशवाहा को नगर में साफ सफाई और पेयजल सप्लाई सुचारू रखने के निर्देश दिए। बैठक में नायब तहसीलदार अशोक श्रीवास्तव, किशोरकुमार सूत्रकार, नगर रक्षा समिति कैप्टन बड़े राजा सहित अन्य लोग मौजूद रहे।