‘पौधरोपण से बचेगा भविष्य’
दतिया|जीवन केलिए पौधे बेहद अहम हैं। अपने जीवन में हर एक को कम से कम एक पौधा राेपना चाहिए। यह बात शासकीय हायर सेकंडरी स्कूल क्रमांक-2 में आयोजित पौधरोपण कार्यक्रम में स्कूला प्राचार्य वीके उज्जेनिया ने कही। कार्यक्रम में 100 पौधों का रोपण किया गया। कार्यक्रम में को संबोधित करते हुए श्री उज्जेनिया ने कहा कि आधुनिकता की वजह से प्रकृति के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। कार्यक्रम में उपस्थित शिक्ष्क अजय रावत ने पौधों का संरक्षण बेहद आवश्यक बताया। इस अवसर पर एसएस गुप्ता, रजनीश अरजरिया, मनोज द्विवेदी, सुरेन्द्र तिवारी, मनोज चौरसिया आदि उपस्थित रहे।
स्कूल में पौधरोपण करते शिक्षक और छात्र।