- Hindi News
- पुराने स्थान पर ही चले कोतवाली, वरना करेंगे तालाबंदी
पुराने स्थान पर ही चले कोतवाली, वरना करेंगे तालाबंदी
सिविल लाइन में कोतवाली शिफ्ट होने के विरोध में किला चौक पर कांग्रेसियों ने किया धरना-प्रदर्शन।
भास्करसंवाददाता| दतिया
अधिकारियोंको सुरक्षित करने के लिए कोतवाली को सिविल लाइन स्थानांतरित किया गया है। जबकि अधिकारियों से अधिक जरूरत इसकी आम जनता और व्यापारियों को है। कोतवाली के स्थानांतरित होने के बाद शहर में घटनाएं बढ़ गईं हैं इसलिए कोतवाली को पुन: अपने पुराने स्थान पर स्थापित किया जाए। यदि ऐसा नहीं होता है तो कांग्रेस आंदोलन करेगी और नवीन कोतवाली भवन की तालाबंदी करेगी। यह बात शहर कांग्रेस कमेटी के आव्हान पर मंगलवार को स्थानीय किलाचौक पर आयोजित धरना प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेताअों ने कही। धरने में पूर्व विधायक राजेन्द्र भारती, कांग्रेस नेता दामोदर प्रसाद एवं शहर कांग्रेस अध्यक्ष अन्नू पठान मुख्य रूप से उपस्थित रहे। धरने के पश्चात एसडीएम कमलेश भार्गव को राज्यपाल रामनरेश यादव के नाम ज्ञापन दिया गया।
कांग्रेसियों ने धरने को संबोधित करते हुए कोतवाली को पुराने भवन किलाचौक पर संचालित करने की मांग की। धरने को शहर अध्यक्ष पठान, अशोक दांगी, गिन्नी राजा परमार, महेश गुलवानी, तारिक किलेदार, सुरेश झा, सुनील तिवारी समेत अन्य कांग्रेसियों ने भी संबोधित किया। इस मौके पर सिल्लन साहू, दिनकर यादव, अमोल रावत, विष्णु गुर्जर, अंकित पटेल, राघवेन्द्र सिंह राजा, मंजू लता. रामकुमार मोगिया, रामसिंह मोगिया, मनमहेश चौधरी, जीतू यादव, हेमू राजा, माया, संजीव कुशवाह, कोमल सिंह, महेन्द्र, देवेन्द्र, धर्मवीर सहित तमाम कांग्रेसी नेता शामिल रहे।
शहर कांग्रेस के धरना को संबोधित करते पूर्व विधायक राजेन्द्र भारती।
पुलिस मंत्री की चापलूसी छोड़कर जनता की सेवा करें: भारती
धरनाप्रदर्शन के दौरान पूर्व विधायक भारती ने कहा शहर की कानून व्यवस्था पूरी तरह से ध्वस्त हो चुकी है। कोतवाली के विस्थापित होने के बाद शहर में अपराध बढ़ गए हैं। जिससे व्यापारी एवं आम जनता भय के माहौल में जीवन व्यतीत करने के लिए मजबूर हो रही है। उन्होंने स्वास्थ्य मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा पर निशाना साधते हुए कहा कि पुलिस मंत्री की चापलूसी छोड़कर जनता की सेवा करे। उन्होंने कहा पुलिस और प्रशासन मंत्री के इशारे पर काम कर रहा है उन्हें आमजन से कोई लेना देना नहीं है। अभी हाल ही में सरेराह कुछ गुंडों ने एक युवक की सरेराह मारपीट करते हु