विधायक ने किया क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ
दतिया | भांडेर विधायक घनश्याम पिरोनिया ने गुरुवार को ग्रामीण क्षेत्रों का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने सरसई में बजरंग क्रिकेट क्लब द्वारा आयोजित टूर्नामेंट का शुभारंभ किया। विधायक ने ग्राम सेरसा, ललौआ, उनाव, परासरी में भी ग्रामीणों से मुलाकात की। इस अवसर पर सुनील पंडा, सुनील समाधिया, सुबोध शर्मा, कर्ण सिंह मौजूद रहे।