सीईओ को पीओ डूडा एवं श्रम अधिकारी का प्रभार
दतिया | कलेक्टर मदन कुमार ने जिला पंचायत सीईओ धनंजय मिश्रा को जिला शहरी विकास अभिकरण एवं श्रम अधिकारी का अतिरिक्त प्रभार सौंपा है। ग्वालियर आयुक्त केके खरे ने 5 फरवरी को जिला शहरी विकास अभिकरण के अधिकारी रामवीर सिंह तोमर एवं श्रम विभाग के अधिकारी एनके गोयल को निलंबित कर दिया था।