- Hindi News
- सुकमा डैम से 15 अक्टूबर को नहर में छोड़ा जाएगा पानी
सुकमा डैम से 15 अक्टूबर को नहर में छोड़ा जाएगा पानी
खेतोंकी सिंचाई के लिए 15 अक्टूबर से सुकमा डैम से नहरों में पानी छोड़ा जाएगा। जो करीब पांच महीने यानी अप्रैल माह तक चलेगा। अभी नहर में पानी होने से किसानों को बोर पंप से फसल में पानी देना पड़ रहा है। पर्याप्त बिजली नहीं मिलने से फसल की समय पर सिंचाई नहीं हो पा रही है। जिससे किसानों को फसल के सूखने की चिंता सताती रहती है।
पांचमाह चलेगा पानी
Ã15अक्टूबर को सुकमा डैम से नहरों में पानी छोड़ दिया जाएगा। जो तीन चार दिन में सभी नहरों में पहुंच जाएगा। डैम से पानी अप्रैल माह तक दिया जाएगा। आरएनसिंह, सबइंजीनियर, सिंचाई विभाग दतिया