- Hindi News
- पांच हजार का इनामी मांग रहा है टेरर टैक्स
पांच हजार का इनामी मांग रहा है टेरर टैक्स
पुलिस अधीक्षक से की शिकायत।
भास्करसंवाददाता. दतिया
एकलाख रुपए दो नहीं तो तुम्हें जान से मार देंगे। यह धमकी उनाव रोड स्थित एकता नगर निवासी संदीप यादव पुत्र गोपाल यादव को उनके मोबाइल पर मिली। धमकियों से परेशान होकर संदीप ने सुरक्षा के लिए पुलिस अधीक्षक आरपी सिंह को शिकायती आवेदन देकर धमकी देने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
संदीप यादव ने पुलिस अधीक्षक को दिए आवेदन में बताया कि शुक्रवार को उनके मोबाइल पर हनुमानगढ़ी निवासी प्रदीप यादव ने मोबाइल क्रमांक 7754037853 से फोन कर धमकी दी कि हमें एक लाख रुपए दो नहीं तो जान से मार देंगे। संदीप ने पुलिस को बताया कि प्रदीप आदतन अपराधी और थाना कोतवाली में उस पर हत्या के प्रयास, रंगदारी वसूली सहित अन्य कई मामले दर्ज हैं तथा वर्तमान में उस पर पांच हजार रुपए का इनाम घोषित है।