पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • शॉर्ट सर्किट से दुकान में लगी आग, पचास हजार का सामान जला

शॉर्ट सर्किट से दुकान में लगी आग, पचास हजार का सामान जला

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पंचशीलनगर स्थित एक दुकान में रविवार की सुबह शॉर्ट सर्किट से अचानक आग लग गई। जिसकी जानकारी राहगीरों ने दमकल को दी। दमकल की गाड़ी पहुंची तब तक उसमें रखा सामान जल गया। आग से पचास हजार रुपए का नुकसान बताया जा रहा है।जानकारी के अनुसार पठ्ठापुरा निवासी श्रीप्रकाश श्रीवास्तव की पंचशील नगर में बालाजी फोटो स्टेट की दुकान थी। जिसमें रविवार की सुबह अचानक शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। दुकान से धुआं निकलता देख राहगीरों ने इसकी सूचना दमकल एवं दुकान मालिक को दी। जब तक दमकल की गाड़ी पहुंची दुकान में रखा सामान जल गया। जिसकी कीमत पचास हजार रुपए बताई जा रही है।