- Hindi News
- विहिप के स्वर्ण जयंती वर्ष पर हुआ सम्मेलन
विहिप के स्वर्ण जयंती वर्ष पर हुआ सम्मेलन
विहिप के स्वर्ण जयंती वर्ष पर हुआ सम्मेलन
भास्करसंवाददाता| दतिया
सज्जनलोग जब शांत बैठ जाते हैं तो बुरे लोग समाज में जाते हैं। हमें बुरे लोगों को पहचानकर अच्छों को आगे लाना होगा। आतंकवाद और अराजकता का प्रतीक कौन है यह हम सभी जानते हैं। इसके बाद भी बदनाम हमें किया जाता है। यह बात क्षेत्रीय धर्मप्रचारक अनिल आचार्य ने गुरुवार को स्थानीय बग्गीखाना परिसर में विश्व हिंदू परिषद के स्वर्ण जयंती वर्ष के मौके पर आयोजित सम्मेलन में बतौर मुख्यवक्ता कही। इस मौके पर देवी सिंह, पप्पू वर्मा, राघवेन्द्र समाधिया सहित अन्य मंचासीन रहे।
धर्मप्रचारक ने कहा भारत धर्म की आड़ पर खड़ा है। हम धर्म की रक्षा में खड़े हैं। देवसिंह ने कहा भारत सौ करोड़ हिंदुओं का देश है और हमें हिंदुत्व के लिए संघर्ष करना पड़ रहा है। इस मौके पर राहुल देव सिंह, सहित अन्य उपस्थित रहे।
कार्यकर्ताओंको दिलाया संकल्प :इसमौके पर धर्मप्रचारक ने विहिप के कार्यकर्ताओं को गाय की रक्षा करने, उनके उत्पादों का उपयोग करने, समाज के अंदर से छुआछूत मिटाने, धर्मांतरण रोकने, हिंदू संस्कारों का पालन करने का संकल्प दिलाया।