- Hindi News
- एएसआई की ग्वालियर में मौत, मरीज और अटेंडेंट भिड़े
एएसआई की ग्वालियर में मौत, मरीज और अटेंडेंट भिड़े
जेएएचके आईसीयू में मरीज की मौत के बाद जूनियर डॉक्टर और अटेंडेंट झगड़ गए। मरीज के परिजन ने आरोप लगाया है कि जूनियर डॉक्टरों ने इलाज में लापरवाही बरती है और उनके साथ मारपीट भी की। जबकि जूनियर डॉक्टरों का कहना है कि मरीज बेहद गंभीर हालत में था उसे बचाने का पूरा प्रयास किया गया। मरीजों के परिजन ने ही मारपीट की और सामान तोड़ दिया। एक जूनियर डॉक्टर के हाथ में फ्रेक्चर हो गया है।
दतिया 29 बटालियन में एएसआई चंद्रशेखर सेन को इनके परिजन गुरुवार को दोपहर साढ़े तीन बजे जेएएच के आईसीयू में लेकर आए थे। चंद्रशेखर के भतीजे कमल ने बताया कि चंद्रशेखर को सांस लेने में दिक्कत हो रही थी। इसके बाद भी डॉक्टर ने ईसीजी करते समय उनसे सांस रोकने के लिए कहा। उन्होंने सांस रोकी और इस कारण उनकी मौत हो गई। डॉक्टर ने इलाज में लापरवाही की है। चंद्रशेखर की मौत पर परिजन और जूनियर डॉक्टरों में झगड़ा हो गया। जूनियर डॉक्टरों का कहना है कि मरीज के परिजन ने तोड़फोड़ कर उनके साथ मारपीट की। इससे डॉ. जीजू वर्गिस के हाथ में फ्रेक्चर आया है। पुलिस ने डॉ. दीपांकर लहारिया की शिकायत पर हेमू, सुनीता, विष्णु अन्य के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।