पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • चुनाव आयोग के सामने मिश्रा ने पेश की आपत्ति

चुनाव आयोग के सामने मिश्रा ने पेश की आपत्ति

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
दतिया/ग्वालियर| पैडन्यूज मामले में दिल्ली चुनाव आयोग के सामने गुरुवार को चिकित्सा एवं शिक्षा मंत्री नरोत्तम मिश्रा की �और से कुछ आपत्तियां पेश की गईं। इनमें यह भी कहा गया कि उक्त मामला अभी हाईकोर्ट में लंबित है। इसलिए यहां सुनवाई रोकी जाए।

साथ ही अन्य आपत्तियां भी पेश की गई। आयोग ने याचिकाकर्ता को इसका जवाब देने के लिए समय दिया। आयोग ने प्रकरण की आगामी सुनवाई 28 फरवरी तय की है। उल्लेखनीय है कि कांग्रेस प्रत्याशी राजेन्द्र भारती ने 2008 के विधानसभा चुनाव में नरोत्तम मिश्रा के खिलाफ पेड न्यूज का आरोप लगाया था। साथ ही इस मामले की शिकायत चुनाव आयोग को की थी। आयोग में उक्त मामले पर सुनवाई चल रही है।