- Hindi News
- उड़ीसा से नाबालिग को अगवा कर लाए, दतिया में 35 हजार में बेचा
उड़ीसा से नाबालिग को अगवा कर लाए, दतिया में 35 हजार में बेचा
आरोपी पति और लड़की को ले गई उड़ीसा पुलिस
भास्करसंवाददाता| दतिया
गुरुवारको पुरी उड़ीसा की पुलिस ने सिविल लाइन थाना पुलिस के साथ कार्रवाई कर पुरी से अगवा की गई नाबालिग लड़की को भांडेरी फाटक रानीपुरा दतिया से बरामद कर लिया है। कार्रवाई के बाद पुलिस अगवा की गई लड़की और उसके कथित पति को अपने साथ पुरी ले गई।
जानकारी के मुताबिक पुरी के ग्राम पेंटाकटा से लगभग 15 दिन पूर्व गांव की ही एक महिला जयंती प|ी रणसिंह ने 12 वर्षीय नाबालिग लड़की निवासी ग्राम पेंटाकटा पुरी उड़ीसा को अपने साथ काम करने के बहाने लेकर आई और भुवनेश्वर में एक महिला से मिलकर उसे दतिया में भांडेरी फाटक रानीपुरा में राजकुमार साहवानी को 35 हजार रुपए में बेच दिया। घटना के बाद अगवा लड़की के परिजन की रिपोर्ट पर पुलिस ने आठ फरवरी को गुमशुदगी दर्ज कर शक की बिनाह पर जयंती को गिरफ्तार किया। पूछताछ करने पर उसने लड़की को दतिया में बेचने की बात स्वीकार की। जयंती की निशानदेही पर पुलिस गुरुवार की सुबह दतिया पहुंची और सिविल लाइन पुलिस से संपर्क साधकर राजकुमार साहवानी के घर पर दबिश दी जहां से लड़की को बरामद किया। पुरी पुलिस टीम में एएसआई संतोष कुमार, प्रधान आरक्षक बद्री नारायण एवं पद्मनी तपो शामिल रहे।
कामके बहाने लाए थे
अगवाकी गई लड़की ने बताया कि जयंती उसे काम के बहाने पुरी से पहले भुवनेश्वर लेकर आई यहां किसी महिला से बात करने के बाद दोनों महिलाएं उसे दतिया लेकर आई। जहां राजकुमार ने उसके साथ जबरदस्ती शादी की। राजकुमार ने बताया चार फरवरी को उसने लड़की के साथ कोर्ट में शादी रचाई और स्थानीय डाक्टर से आयु प्रमाण पत्र तैयार कराया।