- Hindi News
- दतिया | जिलेमें प्रत्येक सरकारी विभाग में भ्रष्टाचार व्याप्त है।
दतिया | जिलेमें प्रत्येक सरकारी विभाग में भ्रष्टाचार व्याप्त है।
दतिया | जिलेमें प्रत्येक सरकारी विभाग में भ्रष्टाचार व्याप्त है। सभी विभागों के प्रमुख खुलकर भ्रष्टाचार को बढ़ावा दे रहे हैं। इसके विरोध में जागो हिंद संगठन शीघ्र ही पोल खोल अभियान चलाकर भ्रष्ट अधिकारियों को भ्रष्टाचार का सरताज नाम सम्मान से सम्मानित करेगा। यह जानकारी संगठन के युवा जिलाध्यक्ष दिनकर यादव ने दी। उन्होंने बताया संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष दामोदर सिंह यादव से प्राप्त निर्देश पर आंदोलन के प्रथम चरण में तीन विभागों शिक्षा, स्वास्थ्य और महिला एवं बाल विकास को चिन्हित किया गया। इनके लिए 10-10 सदस्यीय टीम गठित की गई है तो इन विभागों के अधिकारियों के भ्रष्ट कारनामों को प्रमाण सहित एकत्रित करेंगे।
पोल खोल अभियान
जाहिंसं भ्रष्ट अधिकारियों को करेगा सम्मानित