- Hindi News
- दतिया | पंडितदीनदयाल उपाध्याय की आजीवन सहयोग राशि के लिए
दतिया | पंडितदीनदयाल उपाध्याय की आजीवन सहयोग राशि के लिए
दतिया | पंडितदीनदयाल उपाध्याय की आजीवन सहयोग राशि के लिए भारतीय जनता पार्टी जिले के सभी दस मंडलों में बुधवार 11 फरवरी को दोपहर 12 बजे से धन संग्रह आजीवन सहयोग निधि का कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। यह जानकारी भाजपा जिलाध्यक्ष जगदीश प्रसाद यादव ने दी। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम की सफलता के लिए सभी मंडलों में प्रभारी बनाए गए हैं। जिसमें नगर मंडल मे जिलाध्यक्ष यादव, उदगुंवा मंडल में रामशरण रूसिया, सेंवढ़ा के लिए विधायक प्रदीप अग्रवाल, सालौन बी में विधायक घनश्याम पिरौनिया, बड़ौनी में बद्री प्रसाद साहू, इंदरगढ़ में रामजी खरे, बसई में विपिन गोस्वामी, सुरेश गुप्ता, भांडेर में अवधेश नायक, भगुवारामपुरा में संजीव गतवार उनाव के लिए गीताराम पटसारिया को प्रभारी नियुक्त किया है।
कार्यक्रम
भाजपा का धन संग्रह कार्यक्रम कल, प्रभारी बनाए