स्वच्छ भारत मिशन अभियान ध्वस्त
किलाचौक से तिगैलिया तक के मार्ग पर पसरी है गंदगी, नहीं हुई सफाई
भास्करसंवाददाता| दतिया
नगरपालिका द्वारा कलेक्टर के निर्देश पर शुरु किया गया स्वच्छ भारत मिशन के तहत स्वच्छता अभियान ध्वस्त हो गया है। शहर के विभिन्न स्थानों पर पसरी गंदगी इस बात का प्रत्यक्ष उदाहरण है। गंदगी के कारण लोगों का निकलना मुहाल हो रहा है। इसके बाद भी सफाई की कोई व्यवस्था नहीं है। अभियान के तहत नपा को सोमवार को किलाचौक से लेकर तिगैलिया तक के क्षेत्र को साफ कर चकाचक करना था। लेकिन ऐसा नहीं हुआ।
मालूम हो कि दो फरवरी को नपा ने कलेक्टर प्रकाशचंद्र जांगरे के निर्देश पर स्वच्छ भारत मिशन के स्वच्छता अभियान का शुभारंभ किया था। इस दौरान कलेक्टर ने सिविल लाईन पर स्वयं खड़े होकर सफाई कराई थी। कलेक्टर के निर्देश के बाद नपा सीएमओ आरबीएस राजौरिया ने कब कहां स्वच्छता अभियान चलेगा इसके लिए प्लान तैयार कर 20-20 कामगारों को लगाया। शुरु के दो तीन दिन तो स्थिति ठीक रही और प्लान के मुताबिक शहर में स्वच्छता अभियान चलता रहा। लेकिन इसके बाद फिर से शहर गंदगी की चपेट में गया। प्लान के मुताबिक सोमवार को स्थानीय किलाचौक से दारूगर की पुलिया होते हुए तिगैलिया तक सफाई अभियान चलाया जाना था। लेकिन इस दिन तो सफाई कामगार दिखाई दिए और हीं सफाई। इस मामले में नपाध्यक्ष सुभाषचंद्र अग्रवाल का कहना है कि सफाई कामगारों की कमी के चलते सफाई कार्यक्रम आज नहीं चल सका है। एकाध दिन में सफाई करा दी जाएगी।
बारिशसे बढ़ी परेशानी
बीतेदिनों हुई बारिश से शहर में जगह-जगह कीचड़ हो गई, जिससे राहगीरों काफी परेशानी हो रही है।
नपा की उदासीनता के कारण शहर में चारों ओर गंदगी व्याप्त है।