पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पारा उछला, लोगों को मिली सर्दी से राहत

पारा उछला, लोगों को मिली सर्दी से राहत

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सोमवारको मौसम राहत भरा रहा। सुबह धूप के खिलने से केवल तापमान में बढ़ोत्तरी हुई बल्कि लोगों को सर्दी और बारिश से काफी हद तक निजात मिली है। धूप का लोगों ने दिनभर खूब आनंद लिया।

शुक्रवार की रात से शुरू हुए बारिश के क्रम के बाद अधिकतम तापमान में गिरावट का दौर शुरू हो गया था। स्थिति यह हो गई थी कि दिन और रात का तापमान लगभग बराबर पर पहुंच गया था। बारिश के कारण सर्दी भी बढ़ गई थी, लेकिन सोमवार को सूर्यदेव की चमक के साथ ही केवल तापमान में बढ़ोत्तरी हुई बल्कि लोगों को सर्दी से भी राहत मिली। सोमवार को अधिकतम तापमान बढ़कर 24 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। रविवार को यह तापमान 18.2 डिग्री सेल्सियस था। वहीं रात का तापमान छह डिग्री गिरकर 7 डिग्री पर पहुंच गया। रविवार को न्यूनतम तापमान 13.0 डिग्री सेल्सियस था।