- Hindi News
- दतिया चैलेंजर ट्राफी मैच 21 से, तैयारियां शुरू
दतिया चैलेंजर ट्राफी मैच 21 से, तैयारियां शुरू
चतुर्थअखिल भारतीय दतिया चेलेंजर ट्राफी के लिए तैयारियां शुरू कर दी गईं हैं। खेल और युवा कल्याण विभाग तथा दतिया ट्राफी आयोजन समिति के संयुक्त तत्वाधान में प्रतियोगिता का शुभारंभ 21 फरवरी से स्थानीय स्टेडियम मैदान पर किया जाएगा।
दतिया ट्राफी के संयोजक राजू निचरेले ने बताया प्रतियोगिता में इंडियन नेवी, इंडियन आर्मी, मलिक स्पोर्ट दिल्ली, विदर्भ क्रिकेट एसोसिएशन महाराष्ट्र, लालबहादुर शास्त्री नईदिल्ली के साथ साथ उप्र की टीमों के ख्याति प्राप्त खिलाड़ी अपने खेल का प्रदर्शन करेंगे। प्रचार प्रसार प्रमुख राजेन्द्र तिवारी ने बताया कि आयोजन को सफल बनाने के लिए दिल्ली दूरदर्शन के स्पोर्टस चैनल द्वारा मैचों की रिकार्डिंग कर प्रसारण किया जाएगा। साथ ही इंटरनेट पर दतिया ट्राफी के लाइव स्कोर देखने की व्यवस्था आयोजन समिति द्वारा की गई है। उन्होंने बताया मैच में 1983 के विश्वकप विजेता भारत टीम के सदस्य मदनलाल अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी अमित मिश्रा सहित आईपीएल खिलाड़ी उन्मुक्त चंद्र, योगेश नागर, ईशान मल्होत्रा, यशपाल सिंह को आमंत्रित किया है।