पाठय पुस्तक निगम उपाध्यक्ष का हुआ सम्मान
दतिया| ब्राह्मण समाज ने सदैव ज्ञान देने का कार्य किया है। आज की पीढ़ी भ्रमित हो रही है। ऐसे में ब्राह्मण समाज का कार्य देश के हर जाति समाज में संस्कार देकर एक संस्कारवान पीढ़ी तैयार करने का है जो उसे करना चाहिए। यह बात प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कैलाश जोशी ने शनिवार को भोपाल में पाठय पुस्तक निगम उपाध्यक्ष अवधेश नायक का सम्मान करते हुए कही।संस्था के अध्यक्ष राकेश चतुर्वेदी ने भाजपा के प्रदेश नेतृत्व का आभार व्यक्त किया।