पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • शिक्षकों को पिटवाने के बयान पर पुतला फूंका

शिक्षकों को पिटवाने के बयान पर पुतला फूंका

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शिक्षकों ने कहा-सार्वजनिक रूप से माफी मांगें पूर्व मंत्री

भास्कर संवाददाता | दतिया

अध्यापक संयुक्त मोर्चा ने रविवार को राजगढ़ चौराहे पर एकत्रित होकर पूर्व मंत्री केसरी चौधरी का पुतला जलाया और नारेबाजी की। शनिवार को भांडेर ब्लॉक के खिरिया आलम में आयोजित बालीवॉल टूर्नामेंट उदघाटन में पूर्व मंत्री श्री चौधरी ने कहा था कि शिक्षक माह में 10-15 दिन ही स्कूल आते हैं। लापरवाह शिक्षकों की कई बार शिकायत भी की जा चुकी है, लेकिन अधिकारी ध्यान नहीं देते हैं। मैं लापरवाह शिक्षकों में डंडे लगवाउंगा। पूर्व मंत्री की इसी बात पर नाराज अध्यापक संयुक्त मोर्चा ने रविवार को राजगढ़ चौराहे पर पुतला दहन कर नारेबाजी की। जिलाध्यक्ष अशोक पुरी ने कहा कि पूर्व मंत्री जो बयान दे रहे हैं उन्हें यह पता नहीं कि उन्हें भी किसी शिक्षक ने ज्ञान देकर इस पद के काबिल बनाया। पद की गरिमा भूल आज उन शिक्षकों का ही अपमान करने में लगे हुए हैं। ये शिक्षक जगत में असहनीय है। अध्यापक चाणक्य का वंशज है उसे कमजोर नहीं समझना चाहिए। यदि पूर्व मंत्री द्वारा सार्वजनिक रूप से माफी नहीं मांगी गई तो भांडेर ब्लाॅक में ही नहीं पूरे प्रदेश में आंदोलन होगा। इसी क्रम में आज राजगढ़ चौराहे पर सभी अध्यापकों ने पूर्व मंत्री के विरुद्ध नारे बाजी कर पुतला फूंका। पुतला दहन में रामसेवक भारती, अरविन्द सक्सेना, रविन्द्र दांगी, भगवत दांगी, ओमप्रकाश कुशवाहा, राजीव तिवारी, साबिर खान, नवल गोस्वामी, वेदी यादव, देवेन्द्र कुमार सिलापुरिया, जितेन्द्र बुधौलिया, संतोष दीक्षित, अशोक मांझी, बलराम शर्मा, बृजकिशोर दुबे, पुरुषोत्तम आदि शामिल रहे।

कांग्रेस के पूर्व मंत्री केसरी चौधरी का पुतला दहन करते शिक्षक ।

खबरें और भी हैं...