पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • सड़क पर अचानक सामने आई नील गाय, बाइक सवार फिसला

सड़क पर अचानक सामने आई नील गाय, बाइक सवार फिसला

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चालक गंभीर घायल, ग्वालियर रैफर

भास्कर संवाददाता | दतिया/खूजा

पंडोखर थाना क्षेत्र के भिंड-भांडेर हाइवे पर ग्राम सोहन के बंबा के पास एक नीलगाय सड़क पर जा रही बाइक से टकरा गई जिससे बाइक चालक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना रविवार दोपहर 12 बजे की बताई गई। सूचना मिलते ही पंडोखर थाने से डायल-100 मौके पर पहुंची और बाइक चालक को ग्वालियर अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।

जानकारी के अनुसार ग्राम मैथानापहूज निवासी महेश (50) पुत्र रामजीशरण गुप्ता रविवार दोहर अपनी बाइक क्रमांक 32-8684 से अपने गांव से सोहन की तरफ जा रहे थे। वह जैसे ही सोहन बंबा के पास पहुंचे तभी सड़क किनारे खड़ी नीलगाय सड़क पार करके निकली और बाइक से टकरा गई। जिससे बाइक चालक महेश गुप्ता सड़क पर गिर पड़े और बाइक व उनके सिर में लगा हेलमेट दूर जाकर गिर पड़ा। साथ ही बाइक चालक का दांया पैर भी टूटगया। हादसे की सूचना मिलने पर लहार हवेली के सरपंच मुन्ना सिंह गुर्जर ने घटना स्थल पर पहुंचकर 100 डायल को फोन लगाकर बुलाया। इस बीच मैथानापहूज से घायल के परिजन भी आ गए। घायल को गंभीर हालत में ग्वालियर अस्पताल भेजा गया।

नील गाय के टकराने के बाद सड़क पर घायल हालत में पड़ा बाइक चालक।

खबरें और भी हैं...