पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • पहले मकान में ट्रैक्टर से टक्कर मारी फिर दलित को पीटा, मामला दर्ज

पहले मकान में ट्रैक्टर से टक्कर मारी फिर दलित को पीटा, मामला दर्ज

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
दतिया |थरेट थाना क्षेत्र के ग्राम सेंथरी में गांव के युवक ने एक दलित युवक के मकान में ट्रैक्टर से टक्कर मार दी। जब उसने रोका तो आरोपी ने जातिगत अपमानित करते हुए मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हरिजन एक्ट का मामला दर्ज कर लिया है। घटना शनिवार रात आठ बजे की बताई गई है। ग्राम सेंथरी निवासी जरदान सिंह (23) पुत्र नारान सिंह परिहार ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि शनिवार रात आठ बजे वह अपने मकान के अंदर बैठा था तभी गांव के ही कल्ली उर्फ किशोर सिंह जाट ने अपने ट्रैक्टर से उसके मकान में टक्कर मार दी। उसके रोकने पर आरोपी ने फरियादी को जातिगत अपमानित कर मारपीट कर दी और जान से मारने की धमकी देकर भाग गया।

खबरें और भी हैं...