पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • नियमितीकरण की मांग को लेकर रोजगार सहायकों की हड़ताल जारी

नियमितीकरण की मांग को लेकर रोजगार सहायकों की हड़ताल जारी

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नियमितीकरण की मांग को लेकर चल रही ग्राम रोजगार सहायकों की कलमबंद हड़ताल रविवार को छठवें दिन भी जारी रही। मनरेगा अधिकारी, कर्मचारी एवं ग्राम रोजगार सहायक संघ जिलाध्यक्ष रोहित दांगी ने कहा कि जनपद अध्यक्ष रीता यादव एवं पंचायत सचिव संघ के जिलाध्यक्ष सतीश यादव द्वारा भी मांगों का समर्थन करते हुए पत्र दिया।

लेकिन सरकार हमारी मांगे नहीं मान रही है। दांगी ने कहा कि यदि शासन द्वारा 22 फरवरी तक मांगे नहीं मानी जाती है तो 23 फरवरी से पंचायत सचिव संगठन एवं सरपंच संघ के संयुक्त मोर्चे के साथ अनिश्चितकालीन हड़ताल प्रारंभ होगी। हड़ताल में संभाग उपाध्यक्ष धर्मेंद्र दांगी, रविन्द्र गुर्जर, केपी यादव, शिवकुमार शर्मा, धर्मेंद्र शर्मा, राममिलन पटवा, यादवेन्द्र यादव, संजय यादव आदि शामिल हैं।

खबरें और भी हैं...