पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • रेलवे स्टेशन पर जल्द लगेंगे डिस्प्ले बोर्ड, बनेगा रैंप

रेलवे स्टेशन पर जल्द लगेंगे डिस्प्ले बोर्ड, बनेगा रैंप

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शीघ्र की दतिया रेलवे स्टेशन पर डिस्प्ले बोर्ड लगाए जाएंगे। सुविधा शुरू हो जाने के बाद आरक्षित श्रेणी में सफर करने वाले यात्रियों को ट्रेन आने से पहले अपनी बोगी की जानकारी मिल जाएगी। यही नहीं स्टेशन पर आने वाले विकलांगों के लिए शीघ्र रैंप तैयार किया जाएगा। ताकि उन्हें स्टेशन पर आने जाने में परेशानी न हो। यह निर्णय रेल उपयोगकर्ता परामर्शदात्री समिति उत्तर मध्य रेलवे इलाहाबाद की बैठक में लिए गए।

बता दें कि शहर के व्यवसायी रमेश गंधी क्षेत्रीय रेल उपयोगकर्ता परामर्शदात्री समिति उत्तर मध्य रेलवे की सदस्य हैं। हाल ही में 10 फरवरी को इलाहबाद में समिति की बैठक हुई। जिसमें श्री गंधी ने दतिया रेलवे स्टेशन की समस्याओं को प्रमुखता के साथ उठाते हुए कुछ ट्रेनों को हॉल्ट दिए जाने की मांग रखी। जिसमें प्रमुख रूप से स्टेशन के प्लेटफार्म क्रमांक दो व श्री पीतांबरा पीठ के पास टिकट विंडो खोले जाने का प्रस्ताव रखा। अधिकारियों ने बताया को दो जन साधारण टिकट विंडो को स्वीकृति दी जा चुकी है। शीघ्र विंडो का संचालन शुरू कर दिया जाएगा।

यह काम भी होंगे

प्लेट फार्म क्रमांक दो पर पानी की सुविधा के लिए टंकी निर्माण । रैक पाइंट पर माल की सुरक्षा के लिए टीन शेड का निर्माण किया जाएगा।

इन ट्रेनों की मांग रखी

श्री गंधी ने समिति बैठक में ग्वालियर इंदौर इंटरसिटी को वाया झांसी चलकर दतिया में स्टापेज देने, निजामुद्दीन जबलपुर गोंडवाना एक्सप्रेस, दिल्ली छिंदवाड़ा पातालकोट एक्सप्रेस व अमृतसर नादेड़ सचखंड एक्सप्रेस को दतिया में स्टाॅपेज देने की मांग रखी। जिस पर विचार किया गया।

परामर्शदात्री की बैठक में मांग रखते रमेश गंधी ।

स्टेशन की खस्ताहाल एप्रोच रोड भी बनेगी
श्री गंधी ने प्लेट फार्म क्रमांक दो की एप्रोच रोड की बदहाली बताते हुए उसके निर्माण की मांग की। अधिकारियों ने बताया कि टेंडर प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। शीघ्र सड़क का निर्माण किया जाएगा। बता दें की सड़क वर्षों से खराब है। टैक्सी चालकों के साथ रैक पाइंट पर आन वाले ट्रकों को काफी परेशानी होती है। खराब सड़क के कारण यहां कई बार हादसे भी हो चुके हैं।

निर्णय
खबरें और भी हैं...