पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • उनाव को पवित्र नगरी बनाने के लिए चलाया हस्ताक्षर अभियान

उनाव को पवित्र नगरी बनाने के लिए चलाया हस्ताक्षर अभियान

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गलियों में घूमकर कराए हस्ताक्षर

भास्कर संवाददाता | उनाव

कस्बा उनाव बालाजी को पवित्र नगरी का दर्जा दिलाने के लिए रविवार को मुख्य बस स्टैंड स्थित अनंत श्री इच्छापूर्ण हनुमान मंदिर पर हस्ताक्षर अभियान चलाया गया। अभियान में सूर्य मंदिर पर दर्शनार्थ आने वाले दर्शनार्थियों ने भरपूर समर्थन देकर हस्ताक्षर अभियान में भागीदारी की। मालूम हो कि भगवान भास्कर की नगरी को कस्बावासी पवित्र नगरी का दर्जा दिलाने के वृहद अभियान चला रहे हैं। जिसके तहत जनजागरण रैली मानव श्रंखला, नुक्कड़, सभाएं एवं हस्ताक्षर अभियान जैसे कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं।

पवित्र नगरी बनाए जाने के लिए अभियान के संयोजक राजू चौधरी के नेतृत्व में कस्बा के ह्रदय स्थल मुख्य बस स्टैंड पर रविवार को सुबह से दोपहर तक सूर्य मंदिर से दर्शन कर लौट रहे सैकड़ों यात्रियों ने हस्ताक्षर कर अपना समर्थन दिया। उन्होंने बताया कि भगवान बालाजी का सूर्य मंदिर अतिप्राचीन, ऐतिहासिक, ख्याति पूर्ण धार्मिक स्थल है। लेकिन विडंबना यह है कि मुख्य बस स्टैंड पर स्थित प्राचीन हनुमान मंदिर के समीप देशी मदिरा की दुकान संचालित की जा रही है। इतना ही नहीं कस्बा से जुड़े झांसी, भांडेर एवं दतिया मार्गों पर मास एवं अंडों का खुलेआम व्यापार किया जा रहा है। जिससे सूर्य मंदिर आनेे वाले श्रद्धालुओं की भावनाओं को ठेस पहुंचती है। चलाए गए हस्ताक्षर अभियान में अलख प्रकाश शर्मा, सौरभ पंडा, गौरव चतुर्वेदी, ब्रजेन्द्र द्विवेदी, धीरज सेन, विशाल शर्मा, ब्रजेन्द्र उपाध्याय, सुनील पंडा, अनूप तिवारी, लक्ष्मीनारायण चतुर्वेदी, हरीशंकर साहू, जितेन्द्र पाठक, सुनील दुबे, रामकृपाल सेन, तुलसीदास यादव, लोकेश मिश्रा, बबलू बैरागी, सौरभ शर्मा आदि शामिल हुए।

बस स्टैंड पर हस्ताक्षर अभियान चलाते लोग।

खबरें और भी हैं...