बाइक की टक्कर से बालिका घायल
दतिया| भांडेर थाना क्षेत्र के टीवी टावर रोड पर बुंदेला मंदिर के पास एक बाइक चालक ने वाहन को तेजी व लापरवाही से चलाते हुए बालिका को टक्कर मारकर घायल कर दिया। पुलिस ने बालिका के मामा की रिपोर्ट पर आरोपी बाइक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। सिकंदरपुर मोहल्ला निवासी राघवेंद्र (29) पुत्र महेश साहू ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि रविवार दोपहर 12 बजे उसकी भांजी तमन्ना साहू टीवी टावर रोड पर बुंदेला मंदिर के पास से निकल रही थी तभी आरोपी पुष्पेंद्र रजक निवासी कुल्हरिया ने वाहन को तेजी व लापरवाही से चलाते हुए उसको टक्कर मारकर घायल कर दिया।