कट्टा लेकर घूम रहा बदमाश पकड़ा
दतिया| थरेट थाना क्षेत्र के ग्राम बसईजीव में नहर की पुलिया के पास संदिग्ध हालत में घूम रहे बदमाश को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। बसई मौजे में नहर की पुलिया के पास वारदात की नीयत से घूम रहे नीरज पुत्र बाबूसिंह यादव निवासी बसईजीव को गिरफ्तार कर 315 बोर का कट्टा व राउंड जब्त कर मामला दर्ज किया है।