पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • मेधावी छात्रों का सम्मान जरूरी

मेधावी छात्रों का सम्मान जरूरी

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मंत्री ने संस्कारवान समाज के लिए शिक्षा को बताया आवश्यक

भास्कर संवाददाता | दतिया

शिक्षा के बगैर मानव में संस्कार डालना टेड़ी खीर है इसलिए संस्कारवान समाज के लिए शिक्षा आवश्यक है। जब तक शिक्षा का स्तर अच्छा नहीं होगा। किसी समाज का स्तर सुधर नहीं सकता। प्रतिभावान छात्रों को सम्मान मिलना चाहिए। इससे उनमें उत्साह व लगन बढ़ती है। प्रतिभा उभर कर सामने आती हैं। यह बात कैबिनेट मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने कही। वह शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित प्रतिभा सम्मान समारोह को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे।

वृन्दावनधाम में हुए कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंत्री डॉ. मिश्रा ने कहा कि दतिया का विकास तभी संभव होगा जब मानव की सोच में बदलाव आएगा। हमें हर बच्चे को संस्कारवान बनाना है। उन्होंने कहा कि स्वयं को भूखा रखकर दूसरे को खाना खिलाना हमारी संस्कृति और संस्कार है। वेद पढ़ना तो सरल है किंतु किसी की वेद पढ़ाना बड़ा मुश्किल होता है। कार्यक्रम में स्वागत भाषण व जिला शिक्षा विभाग की वार्षिक गतिविधियों की जानकारी जिला शिक्षाधिकारी आरएस उपाध्याय ने दी। कार्यक्रम का संचालन व्याख्याता मनोज द्विवेदी ने किया। इस मौके पर नपा उपाध्यक्ष योगेश सक्सेना, सतीश यादव, कमलू चौबे, जीतू कमरिया, रमेश नाहर, डॉ. सलीम कुरेशी, कुमकुम रावत, रवि त्रिपाठी, देवेंद्र तिवारी, आनंद सक्सेना ऋषिकेश उर्फ राजा आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहें।मंत्री डॉ. मिश्रा ने कार्यक्रम में ही सिविल लाइन हाईस्कूल में 21 लाख की लागत से बनाए गए अतिरिक्त कक्ष को लोकार्पित किया। उन्होंने कहा कि कक्ष शुरू हो जाने से भवन में जगह की कमी दूर होगी। इसका लाभ छात्रों को मिलेगा।

वार्षिक मेला का किया शुभारंभ
मंत्री डॉ. मिश्रा दतिया अनुभाग के ग्राम खमैरा पहुंचे। उन्होंने वहां वार्षिक मेले के साथ तीन दिवसीय दंगल प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि मेला हमारी परंपरा है। मेलों के आयोजन से भाईचारे की भावना पैदा होती है। ग्रामीण क्षेत्र में दंगल प्रतियोगिता से हम अपने पारंपरिक खेल के प्रति लोगों के रुझान को बढ़ा सकते हैं।

बनेगा पत्रकार सामुदायिक भवन - मंत्री डॉ. मिश्रा ने रविवार को अपने निवास पर पत्रकारों के साथ शहर व पत्रकारों की समस्या को लेकर बैठक की। बैठक में पत्रकारों ने उन्हें शहर की प्रमुख समस्या की जानकारी देते हुए समाधान के सुझाव दिए। पत्रकारों ने मंत्री डॉ. मिश्रा से पत्रकारों के लिए सामुदायिक भवन बनवाने की मांग प्रमुखता से की। जिस पर मंत्री डॉ. मिश्रा ने पत्रकारों को आश्वासन दिया कि नए वित्तीय वर्ष में वह प्रयास करेंगे कि शहर में पत्रकारों के लिए एक सामुदायिक भवन का निर्माण करा सकें। उन्होंने पत्रकारों से भवन के लिए जगह चिन्हित करने के लिए कहा, ताकि पत्रकारों की सुविधा के हिसाब से भवन तैयार हो सके। बैठक में शहर के सभी पत्रकार मौजूद रहे।

वृंदावान धाम में प्रतिभा सम्मान समारोह में छात्र को सम्मानित करते मंत्री डॉ. मिश्रा ।

खबरें और भी हैं...