- Hindi News
- वार्ड में समस्याएं अपार, पार्षद बोले सबसे ज्यादा किया विकास
वार्ड में समस्याएं अपार, पार्षद बोले-सबसे ज्यादा किया विकास
वार्डक्रमांक 29 के लोग मूलभूत समस्याओं से जूझ रहे हैं। वार्ड में जगह-जगह फैली गंदगी, खंबों की बंद स्ट्रीट लाइट और कच्ची सड़कों ने लोगों का जीना दुश्वार कर दिया है। सर्वाधिक समस्याओं से ग्रस्त इस वार्ड का इमलीपुरा है। जहां हरिजन और निचले तबके के लोग निवास करते हैं। इनकी समस्याओं की ओर कभी भी वार्ड पार्षद ने ध्यान नहीं दिया जिसके कारण यहां के वाशिंदे मूलभूत जरुरतों के लिए जूझ रहे हैं। पार्षद के प्रति आक्रोश इनकी नजरों में साफ दिखाई देता है। पार्षद जरूर दम भरते हैं कि उन्होंने वार्ड में सवा तीन करोड़ की राशि खर्च कर विकास कार्यों को अंजाम दिया है।
दैनिक भास्कर ‘आपके द्वार ’श्रृंखला केतहत वार्ड की समस्या को इन नंबरों पर भी बता सकते हैं। गणेशदत्त सांवला 9425117814 , शशिकांत राजौरिया- 9584966800, राजेश जोशी-9826440211
वार्ड की कच्ची गली।
Áपार्षद नेयह किए थे वादे
{वार्डमें प्रकाश की व्यवस्था कराई जाएगी।
{पानीकी समुचित व्यवस्था होगी।
{वार्डके प्रत्येक गली-मोहल्ले की नियमित रूप से साफ सफाई कराई जाएगी।
{वार्डके प्रत्येक हितग्राही को शासन की योजनाओं का लाभ दिलाया जाएगा।
यहहै हकीकत
{फिल्टरके पीछे सड़क पर अस्थाई घूरा बना हुआ है।
{वार्डके कई हिस्सों में पानी की लाइन नहीं है। पानी के लिए लोग यहां वहां भटकते रहते हैं।
{वार्डकेबिजली के खंबों पर स्ट्रीट लाइट नहीं हैं।
Ãवार्ड की स्थिति ठीक है। पार्षद ने अपने कार्यकाल में ठीक ठाक काम कराए हैं। फिर भी जो समस्याएं हैं वह पूरी तरह समाप्त नहीं हो सकती। कुछ लोग वार्ड मे सुबह सफाई होने के बाद कचरा फेंक देते हैं। यह कचरा दिन भर सड़क पर पड़ा रहता है। वार्डवासी मिलकर सहयोग करें तो वार्ड और अधिक सुव्यवस्थित बनाया जा सकता है और वार्ड की समस्याएं दूर की जा सकती हैं। ममतागौतम, पराजितप्रत्याशी
लोगों के सहयोग से सुधर सकती है वार्ड की स्थिति
वार्ड क्रमांक-29 दूध डेयरी के पास पानी की निकासी के प्रबंध नहीं होने भरा गंदा पानी।
पार्षद ने नहीं दिया ध्यान
Ãवार्डके विकास की ओर पार्षद ने कोई ध्यान नहीं दिया। स्ट्रीट लाइट नहीं होने से बदमाश अंधेरे का लाभ उठाकर वारदात करते हैं। राजागौतम, महावीरवाटिका मार्ग
सड़क पर बहता है गंदा पानी
Ãनालियोंकी साफ सफाई नहीं होने से गंदा पानी सड़कों पर बहता रहता है। इसके निदान की समुचित व्