विश्वकर्मा जयंती पर निकले चल समारोह
भास्करसंवाददाता| दतिया
विश्वकर्माजयंती के अवसर पर बुधवार को बाढ़ई समाज द्वारा भगवान विश्वकर्मा की जयंती धूमधाम से मनाई गई। इस दौरान डीजे और ढोल नगाड़ों के साथ चल समारोह निकाले गए। इससे पूर्व भगवान विश्वकर्मा की पूजा अर्चना की गई और शाम को आकर्षक झांकियों के साथ चल समारोह निकाला गया। झा समाज द्वारा सुरेश झा के नेतृत्व में गहोई धर्मशाला के पीछे स्थित मंदिर पर सुंदरकांड का आयोजन कर पूजा अर्चना की तत्पश्चात चल समारोह निकाला गया, जिसमें झांकियों का भी प्रदर्शन किया। इसी क्रम में बाढ़ई समाज श्रीराम विश्वकर्मा द्वारा स्थानीय बड़ा बाजार स्थित बाढ़इयों के मंदिर पर पूजा अर्चना के पश्चात शाम को चल समारोह निकाला जो कि पटवा तिराहा, किलाचौक, दारूगर की पुलिया, बिहारी जी मार्ग, तिगैलिया, टाउन हाल होते हुए वापस मंदिर पर सम्पन्न हुआ। इस दौरान प्रसाद वितरण भी किया गया। इस अवसर पर दीपक, जगदीश, रामरतन, अजीत, कमलेश, नरेन्द्र, उत्तम, बिल्लन, पप्पू, तुलसी विश्वकर्मा सहित अन्य उपस्थित रहे।
इंदरगढ़: इंदरगढ़कस्बा में विश्वकर्मा समाज द्वारा स्थानीय कामद रोड शिव मंदिर से विश्वकर्मा भगवान का चल समारोह निकाला गया। चल समारोह कामद रोड, ग्वालियर चौराहा, मेन बाजार, भांडेर रोड होते हुए राणा मैरिज हाल पहुंचकर सम्पन्न हुआ। इस दौरान समाज के रामप्रकाश विश्वकर्मा, सुल्तान, विश्वनाथ, श्रीराम, रतिराम, गयाप्रसाद, गेंदालाल सहित अन्य शामिल रहे।
यहांभी हुए कार्यक्रम :भारत कम्प्यूटरकाॅलेज में विश्वकर्मा जयंती हर्षोल्लास एवं धूमधाम से मनाई गई। इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में भांडेर विधायक घनश्याम पिरोनिया उपस्थित रहे। अध्यक्षता डाइट के प्रभारी प्राचार्य राकेश सक्सेना ने की। इस मौके पर हरि गुप्ता, चंद्रभान सिंह, एकता तोमर, रीना शुक्ला, हर्षिता सक्सेना सहित अन्य उपस्थित रहे। मप्र राज्य कर्मचारी संघ द्वारा संघ कार्यालय पर विश्वकर्मा जयंती मनाई गई। इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में बादाम सिंह यादव उपस्थित रहे। इस मौके पर वेदप्रकाश यादव, वीरेंद्र इंदौरिया, प्रीतम शर्मा, बद्री प्रसाद देरोनिया, राजेन्द्र शर्मा, वीरेंद्र कुमार, सुरेश प्रजापति सहित अन्य उपस्थित रहे। आईटीआई (औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था) में भांडेर विधायक घनश्याम पिरोनिया के मुख्यातिथ्य में जयंती मनाई गई। यहां संस्था अधीक्षक जेएस नरवरिया, वेदप्रकाश यादव,