पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बीच बाजार से युवक के अपहरण की कोशिश, कट्टे लहराए

बीच बाजार से युवक के अपहरण की कोशिश, कट्टे लहराए

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ट्रैफिक आरक्षक और पब्लिक ने रोकने की कोशिश की तो बदमाशों ने तान दिया कट्टा।

भास्करसंवाददाता| दतिया

बुधवारकी शाम लगभग साढ़े छह बजे तिगैलिया पर उस समय अफरा तफरी का माहौल पैदा हो गया, जब कुछ युवकों ने सरेराह कट्टे लहराते हुए तिराहे पर खड़े एक युवक को पकड़ा और उसके साथ मारपीट करते हुए घसीट कर ले जाने लगे। मौके पर तैनात ट्रैफिक आरक्षक उमाचरण शर्मा ने युवकों का सामना करने की कोशिश की, तो उन पर कट्टे तान दिए। पब्लिक जब बदमाशों से युवक को बचाने के लिए दौड़ी तो बदमाशों ने पब्लिक पर भी कट्टे तान दिए।

अंत में युवक को भदौरिया की खिड़की के पास छोड़ कर बदमाश भाग निकले। पुलिस मामले की पीछे लड़की बाजी का चक्कर मान रही है। शहर में सरेराह अपहरण की खबर से अफरा तफरी का माहौल पैदा हो गया। जानकारी के अनुसार शाम लगभग साढ़े छह बजे प्रशांत दुबे (21) पुत्र जयप्रकाश दुबे निवासी होलीपुरा तिगैलिया पर खड़ा था। तभी आरोपी विशाल श्रीवास्तव अपने दो साथियों के साथ आया और कट्टा निकाल कर प्रशांत के साथ मारपीट करते हुए उसे खींच कर ले जाने लगा। तिगैलिया पर ड्यूटी पर तैनात ट्रैफिक पुलिस के आरक्षक श्री शर्मा ने जब बदमाशों को विरोध कर प्रशांत को छुड़ाने की कोशिश की, तो बदमाशों ने श्री शर्मा के साथ गाली गलौज करते हुए उन पर कट्टा तान दिया और प्रशांत को मारपीट करते हुए किदवई की गली की ओर खींच कर ले गए। इस दौरान बदमाशों के कुछ और साथी गए। सभी के हाथ में कट्टे थे। घटना को देख पब्लिक बदमाशों के पीछे दौड़ी तो बदमाशों ने कट्टे लहराते हुए कहा कि सभी वापस हो जाओ नहीं तो गोली चला देंगे। बदमाश प्रशांत के साथ मारपीट करते हुए भदौरिया की खिड़की ओर ले गए।

पुलिस ने की घेराबंदी

बदमाशजैसे ही प्रशांत को लेकर जाने लगे ट्रैफिक आरक्षक श्री शर्मा ने वायरलैस सेट पर इसकी सूचना दे दी। पुलिस ने बदमाशों की घेराबंदी की, तो बदमाश प्रशांत को भदौरिया की खिड़की के पास छोड़ कर भाग निकले। पुलिस प्रशांत को लेकर कोतवाली पहुंची। पुलिस ने प्रशांत की रिपोर्ट पर विशाल श्रीवास्तव चार अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया।

झगड़ेकी ठोस वजह का खुलासा नहीं : प्रशांततिगैलिया पर संचालित किसी भी कोचिंग का छात्र नहीं है। फिर भी वह आए दिन तिगैलिया पर खड़ा होता था। प्रशांत पुलिस को विशाल से झगड़े की ठोस वजह भी नहीं बता पा रहा। ऐसे में पुलिस प्रथम दृष्टया मामले को लड़