- Hindi News
- गांव में बिजली संकट पर प्रभारी मंत्री भड़कीं, डीई को फटकारा
गांव में बिजली संकट पर प्रभारी मंत्री भड़कीं, डीई को फटकारा
बिजलीकंपनी के प्रभारी डीई एपीएस भदौरिया को प्रदेश के महिला एवं बाल विकास जिले की प्रभारी मंत्री माया सिंह की फटकार का सामना करना पड़ा। प्रभारी मंत्री श्रीमती सिंह ने जब श्री भदौरिया से पूछा कि गांव में बिजली की क्या स्थिति है, तो श्री भदौरिया ने 10 घंटे सप्लाई का दावा किया। जिस पर प्रभारी मंत्री श्रीमती सिंह बोलीं कि बिजली कंपनी की बहुत शिकायतें मिल रही हैं। गांव के लोग जितनी बिजली नहीं जला रहे उससे अधिक उन्हें बिल दिए जा रहे हैं। जो डीपी फुंकी है, उन्हें बदला नहीं जा रहा। उन्होंने श्री भदौरिया से कहा कि शिकायतें शीघ्र दूर करें।
मालूम हो कि बुधवार को प्रभारी मंत्री श्रीमती सिंह प्रदेश में 25 सितंबर से 20 अक्टूबर तक मनाए जा रहे कृषि महोत्सव की तैयारियों की बैठक लेने के लिए दतिया आईं थी। बैठक के दौरान उन्होंने हर विभाग के कहा कि 25 सितंबर से 20 अक्टूबर तक जिले के गांवों में कृषि रथ भ्रमण करेंगे। सभी विभाग इसमें सहभागिता करें। शासन की योजनाओं को गांव-गांव तक पहुंचाएं। उन्होंने विभागीय अधिकारियों से इस दौरान विभागों द्वारा की जा रही गतिविधियों की जानकारी ली। शिक्षा विभाग को कल्चर प्रोग्राम के साथ निबंध प्रतियोगिताएं आयोजित करने के निर्देश दिए, तो सहकारी विभाग से केसीसी वितरण करने के निर्देश दिए।
अधिकारियों की बैठक लेतीं प्रभारी मंत्री माया सिंह, साथ में हंै विधायक घनश्याम पिरोनिया।
स्वास्थ्य परीक्षण अभियान चलाएं
बैठकके दौरान सीएचएमओ डॉ. आरएस गुप्ता ने कहा कि कृषि रथ के साथ वह ममता रथ को भी भेजेंगे। इस पर प्रभारी मंत्री श्रीमती सिंह ने कहा कि ममता रथ योजना को इससे अलग रखें। स्वास्थ्य विभाग स्कूल एवं आंगनबाड़ी केन्द्रों पर स्वास्थ्य परीक्षण अभियान चलाए।
शिकायतपर पहुंचीं पॉलीटेक्निक कॉलेज
बैठकसे जैसे ही प्रभारी मंत्री बाहर निकली पॉलीटेक्निक कॉलेज के छात्र कॉलेज की समस्या को लेकर उनके पास पहुंच गए। जिस पर प्रभारी मंत्री बुंदेला कॉलोनी में किराए के भवन में संचालित हो रहे पॉलीटेक्निक कॉलेज पहुंचीं। उन्होंने छात्रों की समस्याएं सुनी एवं कॉलेज का निरीक्षण किया। छात्रों ने बताया कि कॉलेज में पानी की व्यवस्था नहीं है, गर्मी में पंखे भी नहीं चलते। प्रभारी मंत्री श्रीमती सिंह ने शीघ्र उनकी समस्याओं के निराकरण का आश्वासन दिया।