- Hindi News
- पांच दिन में आता है पानी, जगह जगह लगे गंदगी के ढेर
पांच दिन में आता है पानी, जगह-जगह लगे गंदगी के ढेर
वार्डक्रमांक 28 के पार्षद ब्रजेश ढेंगुला का कहना है कि उन्होंने दस साल में वार्ड में विकास की गंगा बहाई है। वार्ड की जनता को सड़क, बिजली, पानी एवं नियमित साफ सफाई सुविधा दी जा रही है। उन्होंने वार्ड की प्रत्येक गलियों को पक्का कराने के साथ ही वार्ड में पेयजल संकट दूर करने के लिए एक हैंडपंप एवं एक कुएं का खनन भी कराया है। वार्ड में 10 साल पहले जलसंकट था, जिसे अब दूर कर दिया गया है। वहीं वार्डवासियों का कहना है कि वार्ड में समस्याओं के अंबार हैं। वार्ड में साफ-सफाई की कोई व्यवस्था नहीं है। जिससे गलियों में कचरा फैला रहता है। करीब एक माह से वार्ड की स्ट्रीट लाइट बंद हैं। जिसकी लोगों ने कई बार पार्षद से शिकायत की, लेकिन आज तक उन्हें ठीक नहीं कराया गया
दैनिक भास्कर ‘आपके द्वार ’श्रृंखला केतहत वार्ड की समस्या को इन नंबरों पर भी बता सकते हैं। गणेशदत्त सांवला 9425117814 , शशिकांत राजौरिया- 9584966800, राजेश जोशी-9826440211
सड़क के बीचों बीच बने गड्ढे।
Áपार्षद नेयह किए थे वादे
{वार्डकी जनता को नियमित पानी मिलेगा।
{हरगली में सीसी के साथ सफाई की व्यवस्था होगी।
{जनताकी समस्याओं के निराकरण के लिए वार्ड में भ्रमण करेंगे।
यहहै हकीकत
{वार्डकी जनता पानी के लिए परेशान हैं। जिससे लोगों को कुओं हैंडपंप पर पानी भरने के लिए जाना पड़ता है। लोगों का कहना है कि पार्षद सुनते नहीं है।
à वार्ड की जनता मूलभूत सुविधाओं के लिए मोहताज है। वार्ड में नियमित पानी नहीं पहुंच रहा है। जिससे लोगों को पैसे खर्च कर निजी टैंकर मंगाना पड़ता है। गलियों की स्ट्रीट लाइट बंद हैं। जिससे गलियों में अंधेरा छाया रहता है। ऐसे में लोगों को रात के समय निकलने में काफी परेशानी होती है। राजेशयादव, पराजितप्रत्याशी
वार्ड में पानी का संकट, पैसे देकर मंगाना पड़ता है टैंकर
वार्ड क्रमांक-28 की गलियों में फैला कचरा।
वार्ड में समस्याओं के अंबार
Ãऊंचाईवाले क्षेत्र की जनता पानी के लिए परेशान हैं। वार्ड में गंदगी एवं अंधेरा व्याप्त है। वार्ड में हर तरह की समस्या मौजूद हैं। राजेन्द्रभारती, पूर्वविधायक, मुडियन का कुआं
खंबों की स्ट्रीट लाइट बंद
Ãगलीकी स्ट्रीट लाइट एक महीने से बंद है। जिसकी कई बार पार्षद से शिकायत की। लेकिन आज तक स्ट्रीट लाइट ठीक नहीं हुई। जिससे गली में अंधेरा छाया रहता है। कपिलयादव,