पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • निकाय चुनाव में अवसरवादी लोगों को दिए जाएं टिकट

निकाय चुनाव में अवसरवादी लोगों को दिए जाएं टिकट

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सांसद से बोले भाजपा नेता- श्रीधाम और दक्षिण एक्सप्रेस का खत्म हो रहा स्टॉपेज। सांसद ने दिया आश्वासन- खत्म नहीं होगा ट्रेनों का स्टॉपेज बल्कि नई ट्रेनें मिलेंगी।

भास्करसंवाददाता| दतिया

नगरीयनिकाय एवं त्रिस्तरीय चुनाव में फसली एवं अवसरवादी लोगों को टिकट दिए जाएं। वार्ड में रहने वाले कार्यकर्ता को ही पार्षद का टिकट मिले। आरक्षित सीटों पर आरक्षण के हिसाब से ही कार्यकर्ताओं को टिकट दिए जाए। आने वाले नगरीय एवं त्रि-स्तरीय पंचायत चुनाव को भाजपा कार्यकर्ताओं ने कुछ इसी प्रकार के सुझाव पार्टी के वरिष्ठ नेताओं को दिए। मौका था सोमवार को पिंक मैरिज हाउस में आयोजित भाजपा की वृहद बैठक का। बैठक में जिला प्रभारी पूर्व विधायक गजराज सिंह सिकरवार, महिला मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष ममता भदौरिया एवं सांसद डॉ. भागीरथ प्रसाद, भांडेर विधायक घनश्याम पिरौनिया सेंवढ़ा विधायक प्रदीप अग्रवाल उपस्थित रहे।

मालूम हो कि नगरीय निकाय एवं त्रि स्तरीय चुनाव को लेकर भाजपा की वृहद बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में किसी प्रकार के विवाद की स्थिति पैदा हो, इसलिए वरिष्ठ नेताओं ने बैठक में शामिल कार्यकर्ताओं के हाथ में खाली कागज थमाते हुए अपने सुझाव लिखकर वरिष्ठ नेता हरिओम सिंह यादव को देने की बात कही। नेताओं की चेतावनी के बाद कार्यकर्ताओं ने अपने-अपने सुझाव लिखकर दिए। बैठक का संचालन कर रहे हरिओम सिंह यादव ने आए सुझावों की जानकारी वरिष्ठ नेताओं को दी। इस दौरान बैठक में जिला महामंत्री विपिन गोस्वामी, प्रमोद पुजारी, मानवेन्द्र सिंह परिहार, लवकुश सिंह गुर्जर, रमेश नाहर, वीर सिंह यादव, पवन पहारिया, गुड्डी साहू, बृज मोहन शर्मा, राकेश भार्गव, संतोष कटारे, महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष सुलक्षणा गांगौटिया, बॉबी खान, कुमकुम रावत अतुल चौधरी उपस्थित रहे।

घर में जीतना जरुरी है

^घरमें जीतना जरुरी है। अगर मुस्तैदी के साथ कार्यकर्ता काम करें तो यह काम मुश्किल नहीं होगा। केन्द्र में जो भी योजना बनेगी, उसमें दतिया जरुर शामिल होगा। डॉ.भागीरथ प्रसाद, सांसद

महिलाएं स्वयं करें क्षेत्र में काम

^जीतने के बाद एसपी ( सरपंच पति) एवं पीपी ( पार्षद पति) काम करें, महिलाएं स्वयं काम करें। काम करने वाली महिलाओं को प्राथमिकता के आधार पर टिकट दिए जाएंगे। हमें कांग्रेस मुक्त भारत बनाना है। ममताभदौरिया, प्रदेशउपाध्यक्ष, महिला मोर्