नए ताल का बंध टूटा, सड़क पर फैल रहा पानी
लोगों को निकलने में हो रही परेशानी, बर्बाद हो रहा तालाब का पानी।
भास्करसंवाददाता| दतिया
नएतालाब का बंध फिर टूट गया। बंध टूटने से तालाब का पानी बर्बाद हो रहा है। भांडेरी फाटक क्षेत्र में बीच सड़क पर फैल रहे पानी के कारण लोगों को निकलने में भी परेशानी हो रही हैं।
मालूम हो कि भांडेर फाटक के पीछे करन सागर तालाब के सामने भैरव मंदिर के पास प्राचीन नया ताल बना हैं। वर्तमान में तालाब पूरी तरह से लबालब हैं। तालाब को खाली करने के लिए भांडेर फाटक क्षेत्र की ओर से असामाजिक तत्वों ने तालाब का बंध तोड़ दिया। बंध टूट जाने से तालाब का पानी सड़कों पर बह रहा है। जिससे तालाब तेजी से खाली हो रहा।
होगीपरेशानी : तालाबके खाली हो जाने से जहां भू जल स्तर में गिरावट होगी, वहीं दैनिक दिनचर्या के लिए तालाब पर जाने लोग परेशान होंगे। मालूम हो कि तालाब के आसपास दलित एवं गरीब बस्ती होने से कई लोग तालाब पर कपड़े धोने के लिए पहुंचते हैं। तालाब का पानी पशुओं की प्यास बुझाने के काम भी आता हैं।
नगर पालिका नहीं दे रही ध्यान
तालाबनपा की संपत्ति हैं। तालाब का बंध असामाजिक तत्व आए दिन तोड़ देते हैं। असामाजिक तत्वों की निगाह तालाब के जमीन पर हैं। बताना होगा कि असामाजिक तत्वों ने तालाब के पास बने मुक्ति धाम के बारहदरी पर कब्जा कर लिया। जिससे अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए पहुंचने वाले लोग खुले में खड़े रहने के लिए मजबूर होते हैं।
नया तालाब का बंध टूटने से निकलता पानी।