- Hindi News
- हिंदी की वर्तमान स्थिति पर बच्चों ने दिए भाषण
हिंदी की वर्तमान स्थिति पर बच्चों ने दिए भाषण
हिंदी पखवाड़े के तहत हुए कार्यक्रम
भास्करसंवाददाता| दतिया
हिंदीपखवाड़े के तहत कई प्रकार के कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में सोमवार को शैक्षणिक संस्था भारतीयम विद्या पीठ में वाद विवाद, भाषण, कविता पाठ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें बच्चों ने हिंदी की वर्तमान स्थिति पर भाषण और व्याख्यान दिए।
हिंदी पखवाड़े के दौरान बच्चों ने काव्य पाठ किया तो वहीं सीनियर वर्ग के बच्चों ने हिंदी की वर्तमान स्थिति, युवाओं में बढ़ती उदासीनता, पश्चात देशों में हिंदी का प्रभाव, व्यक्तित्व के विकास में हिंदी भाषा का महत्व आदि पर अपने विचार रखे। कार्यक्रम के अंत में स्कूल प्रबंधन ने बच्चों को हिंदी दिवस की बधाई दीं। इस मौके पर रंजना सूरी, मीरा रस्तोगी, दीपक शाक्य, तृप्ति त्रिपाठी, भारती शर्मा, पवन तोमर सहित अन्य उपस्थित रहे।
भांडेर- कस्बा भांडेर के शासकीय माध्यमिक स्कूल क्रमांक दो में हिंदी पखवाड़े के तहत कार्यक्रम का आयोजन हुआ। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में क्षेत्रीय विधायक घनश्याम पिरौनिया एवं विशेष अतिथि के रूप में सुनील यादव उपस्थित रहे। अध्यक्षता शिवकुमार श्रीवास्तव ने की। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए श्रीवास्तव ने कहा कि हिंदी बोलने से या उसका उपयोग करने से हमारा सम्मान घटना नहीं बढ़ता है। जितना अधिक से अधिक हिंदी का उपयोग करेंगे उसका उतना अधिक सम्मान होगा साथ ही राष्ट्रीय भाषा का दर्जा दिलाने के लिए हिंदी का सर्वाधिक उपयोग जरुरी है। हिंदी संस्कारवान और सम्माननीय भाषा है। इस मौके पर डी आर कुशवाह, विनोद रावत, सुशील नामदेव विशुन सिंह यादव, राजेन्द्र यादव सहित अन्य उपस्थित रहे।
हिंदी दिवस कार्यक्रम में भांडेर के स्कूल में उपस्थित छात्राएं।