- Hindi News
- शहर की खस्ताहाल सड़कों को दुरुस्त करें : कलेक्टर
शहर की खस्ताहाल सड़कों को दुरुस्त करें : कलेक्टर
समीक्षा बैठक में अधिकारियों को दिए निर्देश।
भास्करसंवाददाता| दतिया
आगामीसप्ताह में कई त्योहार आने वाले हैं। इसलिए नगर पालिका और एमपीआरडीसी शहर की खराब सड़कों दुरुस्त करें। जिससे लोगो को परेशानी का सामना करना पड़े। यह निर्देश कलेक्टर प्रकाश चंद्र जांगरे ने मंगलवार को लंबित पत्रों की समीक्षा बैठक में दिए। बैठक के दौरान उन्होंने शहरी विकास अभिकरण अधिकारी को निर्देशित किया कि दो वर्ष पूर्व नपा द्वारा पथ विक्रय केन्द्र निर्माण के लिए राशि स्वीकृत कर दी गई है। मगर आज तक इनका निर्माण नहीं किया गया है। ऐसी स्थिति में निर्माण कार्य शीघ्र प्रारंभ किया जाए।
बैठक में उन्होंने रतनगढ़ मेले की तैयारियों के लिए योजनाबद्ध तरीके से कार्यों को अंजाम कराने की बात कही। इसके लिए उन्होंनें उदघोषक से लेकर डाक्टर, एंबुलेंस, सड़क, फायर ब्रिगेड, गोताखोर और सीसीटीवी कैमरों सहित अन्य साधनों की भी व्यवस्था के निर्देश दिए। बैठक में वाहन पार्किंग के स्थानों के बारे में भी जानकारी ली गई। जिसमें बताया गया कि पार्किंग के लिए पांच स्थान बनाए गए है। बैठक में जिला पंचायत सीईओ भास्कर लाक्षाकार, अपर कलेक्टर पीएस जाटव, एसडीएम कमलेश भार्गव, सहित जिले के अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
टीएल की बैठक में अधिकारियों को निर्देश देते कलेक्टर।