पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ट्रैक्टर ने बाइक को टक्कर मारी, दो लोग गंभीर घायल, झांसी रैफर

ट्रैक्टर ने बाइक को टक्कर मारी, दो लोग गंभीर घायल, झांसी रैफर

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सिविल लाइन थाना क्षेत्र के मोरघाट के पास हुआ हादसा।

भास्करसंवाददाता| दतिया

सिविललाइन थाना क्षेत्र के मोरघाट के पास एक ट्रैक्टर ने बाइक को टक्कर मार दी। जिससे बाइक पर सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें डॉक्टरों ने प्राथमिक इलाज के बाद झांसी के लिए रैफर किया है। घटना मंगलवार की दोपहर की है।

जानकारी के अनुसार सिविल लाइन थाना क्षेत्र के चूनगर फाटक के पास रहने वाले आनंद यादव मंगलवार की दोपहर को परिजन नमन, अभिलाषा एवं अन्नू को बाइक से बागपुर के लिए ले जा रहे थे। जैसे ही वे मोरघाट के पास पहुंचे। तभी सामने से रहे ट्रैक्टर क्रमांक एमपी 32 एए 3549 ने बाइक को अपनी चपेट में ले लिया। जिससे बाइक सवार आनंद, अमन, अभिलाषा यादव निवासी चूनगर फाटक एवं अन्नू यादव निवासी डोगरपुर घायल हो गए। घायलों को 108 एबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।

जहां प्राथमिक इलाज के बाद डॉक्टरों ने आनंद एवं अमन की हालत गंभीर होने के कारण उन्हें झांसी के लिए रैफर कर दिया। घटना की जानकारी लगते ही पुलिस ने ट्रैक्टर को जब्त कर वाहन चालक के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज कर लिया है।

अस्पताल के ट्राॅमा सेंटर में इलाज कराती हादसे में घायल युवती।