- Hindi News
- जनसुनवाई में नहीं हो रही सुनवाई, भटक रहे पीड़ित
जनसुनवाई में नहीं हो रही सुनवाई, भटक रहे पीड़ित
जनसमस्याओंके निराकरण के लिए शुरू की गई जनसुनवाई में अब लोगों को बार-बार चक्कर लगाने पड़ रहे हैं। उसके बाद भी उनकी समस्या का समाधान नहीं हो रहा है। मंगलवार को कलेक्टोरेट में आयोजित जनसुनवाई में सैकडों लोगों की भीड़ लगी हुई थी। जिसमें से अधिकतर दूसरी बार आवेदन देने के लिए आए थे। इस दौरान लोगों का कहना था कि अब जनसुनवाई में सुनवाई ही नहीं होती है।
मंगलवार को कलेक्टोरेट में आयोजित कलेक्टर की जनसुनवाई में सैकड़ों लोग शिकायती आवेदन लेकर पहुंचे। इस दौरान कलेक्टर प्रकाश जांगरे ने लोगों की समस्याएं सुनीं। जिसमें सीताराम कुशवाह निवासी नरेटा ने बताया कि नरेटा गांव की दौ सौ बीघा गौचर जमीन पर परम, सालिम, विशाल, नरेश, नंदू, रामसहाय, रामदयाल निवासी नरेटा ने कब्जा कर जोत लिया है। जिससे मवेशियों के चरने के लिए जगह नहीं बची है। जिसकी शिकायत ग्रामीण चार बार कलेक्टर की जनसुनवाई में कर चुके हैं। उसके बाद भी कुछ नहीं हुआ। अब पांचवीं बार जनसुनवाई में आए हैं।
दिखवाते हैं कितने मामले हैं पेडिंग
^मुझेजानकारी नहीं है कि किस कारण से जनसुनवाई के मामले पेडिंग हो रहे है। मैं दिखवा लेता हूं कितने मामले पेडिंग है। जिससे उनका निराकरण किया जा सके। प्रकाशजांगरे, कलेक्टर,दतिया
छात्रावास से निकाला
ब्रजमोहनजाटव निवासी वीरपुर ने बेटे नरेन्द्र एवं रिंकू को अधीक्षक द्वारा प्री मैट्रिक छात्रावास से बाहर निकालने पर कलेक्टर की जनसुनवाई में 5 सितंबर को आवेदन दिया था। लेकिन जब कोई कार्रवाई नहीं हुई तो दोबारा मंगलवार को आवेदन लेकर पहुंचे।
गांव में नहीं रही बिजली
पंजाबसिंह यादव निवासी चिरौल ग्रामीणों के साथ जनसुनवाई में पहुंचे और गांव में बिजली चालू करने को लेकर आवेदन दिया। इस दौरान उन्होंने बताया कि वह इससे पहले भी कई बार ग्रामीणों के साथ आवेदन दे चुके हैं। उसके बाद भी कोई गांव की बिजली चालू नहीं हुई।
नहीं हो रहा सीमांकन
प्रीतमसिंह निवासी बडौनी ने मंगलवार को कलेक्टर की जनसुनवाई में जौराना गांव स्थित जमीन के लिए सीमांकन के लिए आवेदन दिया। इस दौरान श्री सिंह ने बताया कि वह जनसुनवाई में पांच बार आवेदन दे गए। उसके बाद भी अभी तक जमीन का सीमांकन नहीं हो पाया है।
जमीन पर दबंग का कब्जा
मीनाकुशवाह निवासी राजीव नगर की जमीन पर हाकिम कमरिया निवासी कमथरा ने कब्जा कर लिया है। जिसकी शिकायत उन्होंने कले