पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • लोग गंदगी से परेशान, पार्षद बोलीं खुद खड़े हाेकर करवाती हूं सफाई

लोग गंदगी से परेशान, पार्षद बोलीं- खुद खड़े हाेकर करवाती हूं सफाई

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
वार्डक्रमांक 27 में लोग पानी अौर गंदगी की समस्या से परेशान हैं। वार्ड में जगह-जगह लगे गंदगी के ढेर और पानी के लिए भटकते लोग इस बात की तस्दीक भी होती है, जबकि पार्षद राजकुमारी वर्मा का कहना है कि उन्होंने पांच साल में वार्ड की विकास की गंगा बहाई है। कच्ची गलियों को पक्का कराने के साथ ही पानी की नियमित सप्लाई की व्यवस्था की है। जिससे वार्ड के लोगों को प्रतिदिन पानी मिल रहा है। वार्ड की सफाई खुद खड़े होकर करवाती है।

वार्ड में लगातार जनसंपर्क कर लोगों की समस्याओं को दूर करती हैं। हालांकि वार्ड के लाेग पार्षद के दावों को झुठला रहे हैं। उनका कहना है कि वार्ड में पानी मिलता नहीं। वार्ड का एकमात्र कुएं की सफाई नहीं कराई गई, लोग उसमें कचरा डाल रहे हैं।

दैनिक भास्कर ‘आपके द्व‌ार ’श्रृंखला केतहत वार्ड की समस्या को इन नंबरों पर भी बता सकते हैं। गणेशदत्त सांवला 9425117814 , शशिकांत राजौरिया- 9584966800, राजेश जोशी-9826440211

कचरे से पटा वार्ड में स्थित कुआं।

Áपार्षद नेयह किए थे वादे

{वार्डकी जनता को गंदगी से निजात मिलेगी।

{वार्डमें पानी की नियमित सप्लाई के साथ, गलियों में प्रकाश की व्यवस्था होगी।

{वार्डकीहर कच्ची गली में सीसी होगी।

यहहै हकीकत

{वार्डमेंज्यादातर गलियां कच्ची हैं।

{वार्डमेंजगह-जगह गंदगी के ढेर लगे हैं।

{खंबोपरस्ट्रीट लाइट नहीं लगी है। जिससे गलियों में अंधेरा रहता है।

à वार्ड में पिछले पांच साल में एक भी विकास कार्य नहीं हुआ है। वार्ड की जनता को पांच दिन छोड़कर पानी मिल रहा है। पार्षद पांच साल में नियमित पानी की सप्लाई की व्यवस्था नहीं कर पाई। गलियों में गंदगी फैली हुई है। रात के समय गलियों में अंधकार रहने से असामाजिक तत्वों का डर सताता रहता है। रजनीअहिरवार, पराजितप्रत्याशी

पांच साल में एक भी विकास कार्य नहीं, लोग परेशान

वार्ड क्रमांक-27 में बीच सड़क पर फैली गंदगी और विचरण करते सूअर।

पार्षद के कार्यकाल से संतुष्ट

Ãपार्षद के कार्यकाल से संतुष्ट हैं। उन्होंने नियमित साफ सफाई एवं गलियों में प्रकाश के लिए स्ट्रीट लाइट की व्यवस्था की। आशीषबेड़र, बेड़रवालीगली

घर के बाहर कचरे का ढेर

Ãवार्ड में नियमित साफ सफाई नहीं होती है और ही कचरे को उठाने के लिए कोई सफाईकर्मी आता है। जिससे घर के बाहर कचरे का ढेर लगा रहता है। पातीरामपाल, बबलूबेड