- Hindi News
- पांच दिन छोड़कर मिल रहा पानी, गलियों में फैला कचरा
पांच दिन छोड़कर मिल रहा पानी, गलियों में फैला कचरा
क्षेत्र: बहादुरजूकी गली , मुढ़ियन का कुआ, मांझ का पुरा, कुम्हारों की गली, राजागढ़ फाटक, मोगियों का मोहल्ला, छोटी तिगलिया आदि।
भास्कर संवाददाता| दतिया
वार्डक्रमांक 26 की पार्षद जानकी यादव का कहना है कि उन्होंने पांच साल में वार्ड की तस्वीर बदल दी है। उनके कार्यकाल से पहले वार्ड की जनता सड़क, बिजली, पानी एवं साफ सफाई के लिए मोहताज थी। उन्होंने गलियों को पक्का कराने के साथ ही वार्ड में पेयजल संकट दूर करने के लिए दो हैंडपंप खनन भी कराएं है। वहीं वार्डवासी इसके विपरीत बता रहे है। लोगों का कहना है कि पांच साल में वार्ड में समस्याओं से लोग परेशान है। पांच दिन छोड़कर पानी मिलता है, नियमित साफ सफाई की व्यवस्था होने से गलियों में कचरा फैला रहता है। जिस पर पार्षद का ध्यान नहीं है।
पार्षदका दावा
>वार्डकी कच्ची गलियों में सीसी होगी।
>पानी की नियमित सप्लाई होगी।
>प्रत्येक गली में सफाईकर्मी एवं हर खंबे पर स्ट्रीट लाइट होगी।
यहहै हकीकत
>वार्ड में गंदगी फैली हुई है लोगों का कहना है कि पार्षद सुनते नहीं है।
> वार्ड की कई गलियों में सीसी नहीं हो पाई है। जिससे लोग परेशान है।
> ज्यादातर खंबो की स्ट्रीट लाइटें बंद है। जिन्हें सही कराना पार्षद ने उचित नहीं समझा।
नहीं कराया विकास कार्य
^पार्षद ने इस मोहल्ले में कोई भी विकास कार्य नहीं कराए हैं। इससे लोग परेशान हैं। पानी भी नियमित नहीं आता, गंदगी का जमावड़ा रहता है, लेिकन पार्षद सुनतीं नहीं है। लताआदिवासी, मोगियोंका मोहल्ला
चार महीने से नहीं मिला राशन
^चारमहीने से राशन नहीं मिल रहा है। इसके लिए कई बार पार्षद से कहा। लेकिन आज तक राशन नहीं मिला। इससे पीडीएस की दुकान पर चक्कर लगाने को मजबूर हैं। कमलाआदिवासी, मोगियोंका मोहल्ला
पार्षद सुनते नहीं हैं
^गलीमें कोई भी सफाईकर्मी झाडू लगाने के लिए नहीं आता है। कई बार सफाई के लिए पार्षद से कहा। लेकिन समस्या जस की तस रही। कालीचरणप्रजापति, राजागढ़फाटक
पार्षद के काम से संतुष्ट हैं
^पार्षदके पांच साल के कार्यकाल से संतुष्ट है। जब भी किसी काम से लिए पार्षद से कहा है उसका तत्काल निराकरण हुआ है। पंकजयादव, बीएसएनएलऑफिस के पास
गली कच्ची पड़ी है
^पार्षद से लेकर नगर पालिका अध्यक्ष तक गली को पक्का कराने के लिए कहा। लेकिन आज तक गली कच्ची पड़ी है, जिससे मंदिर