‘गौरव का प्रतीक है हिंदी’
‘गौरव का प्रतीक है हिंदी’
भास्कर संवाददाता | दतिया
िहंदीके सहारे कई महापुरुषों ने आजादी की लड़ाई लड़ी और देश भक्ति गीत गाकर फांसी पर झूल गए। इसलिए मातृभाषा गौरव का प्रतीक है। यह बात भांडेर विधायक घनश्याम पिरोनिया ने शनिवार को रास जेबी कालेज में आयोजित हिंदी महोत्सव के दौरान बतौर मुख्य अतिथि कही।
विशेष अतिथि के रूप में भाजपा मंडल अध्यक्ष संतोष कटारे एवं भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष रमेश नाहर उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता काॅलेज संचालक राजेश मोर ने की।
तत्पश्चात अखिल भारतीय साहित्य परिषद एवं चामुंडा देवी मधुप जनकल्याण संस्थान के संयुक्त तत्वावधान में शिक्षाविद् राजेश मोर एवं साहित्यकार राजकिशोर बाजपेई को शाल श्रीफल भेंटकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन जगत शर्मा एवं आभार प्रदर्शन ओमप्रकाश ओज ने व्यक्त किया।