- Hindi News
- जमीन पर कब्जे को लेकर दो पक्ष भिड़े, की हवाई फायरिंग
जमीन पर कब्जे को लेकर दो पक्ष भिड़े, की हवाई फायरिंग
जमीन पर कब्जे को लेकर दो पक्ष भिड़े, की हवाई फायरिंग
भास्कर संवाददाता दतिया।
सिविललाइन थाना क्षेत्र के सुंदरानी पेट्रोल पंप के पास शनिवार की सुबह दो पक्षों में आम रास्ते पर कब्जे को लेकर झगड़ा शुरू हो गया। मामला इस कदर बढ़ा कि दोनों पक्षों ने हवाई फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने घटना की जानकारी लगते ही दोनों पक्षों के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज कर लिया।सिविल लाइन थाना क्षेत्र के सुंदरानी पेट्रोल पंप के पास रहने वाले बाबूलाल कुशवाह शनिवार को आम रास्ते पर गड्ढा खोदकर कुछ निर्माण करवा रहे थे, जिसका उनके पड़ोसी सियाशरण यादव ने विरोध किया। इसी को लेकर दोनों पक्षों में मुहं वाद शुरू हो गया। मामला इस कदर गरमाया कि दोनों पक्षों में हवाई फायरिंग शुरू हो गई। पुलिस ने घटना की जानकारी लगते ही दोनों पक्षों के खिलाफ क्रॉस मामला दर्ज कर लिया।