- Hindi News
- दक्षिण, श्रीधाम, झेलम ताज में शुरू हुए रिजर्वेशन
दक्षिण, श्रीधाम, झेलम ताज में शुरू हुए रिजर्वेशन
अगस्त के आखिरी सप्ताह में रिजर्वेशन बंद होने से स्थानीय लोगों को भोपाल-दिल्ली जाने में लिए हो रही थी परेशानी।
भास्करसंवाददाता| दतिया
दतियारेलवे स्टेशन से दक्षिण, श्रीधाम, झेलम ताज एक्सप्रेस के लिए रिजर्वेशन फिर से शुरू कर दिए गए हैं। अब लोग इन ट्रेनों में रिजर्वेशन कराकर इनमें सफर कर सकते हैं। मालूम हो कि अगस्त के आखिरी सप्ताह से अक्टूबर माह केे लिए इन ट्रेनों में दतिया से रिजर्वेशन नहीं किए जा रहे थे। 30 सितंबर से इन ट्रेनों के बंद होने की चर्चाएं शुरू हो गई थी। जिससे व्यापारी वर्ग में आक्रोश का माहौल था।
मालूम हो कि अगस्त माह में जब लोग रेलवे विभाग के रिजर्वेशन काउंटर पर अक्टूबर माह के लिए रिजर्वेशन कराने के लिए पहुंच रहे थे, तो आॅनलाइन इन रेलवे विभाग की साइट पर दतिया स्टेशन का नाम डिलीट होने के कारण लोगों को रिजर्वेशन नहीं दिए जा रहे थे। इससे लोगों में चर्चाएं होने लगी थी कि आगामी 30 सितंबर से इन ट्रेनों का दतिया में स्टॉपेज बंद होने वाला है। इससे व्यापारियों में आक्रोश पनप रहा था।
सभीट्रेनों के आरक्षण शुरू:ट्रेनों कीस्थिति को लेकर शनिवार को भास्कर ने आरक्षण काउंटर पर देखा तो इन सभी ट्रेनों के आरक्षण शुरू कर दिए गए थे। सिर्फ दिल्ली से आने वाली झेलम में दतिया स्टेशन का नाम डिलीट होने के कारण दिल्ली ने आने वाली झेलम एक्सप्रेस में आरक्षण नहीं किए जा रहे थे।
क्योंहुए लोग परेशान : मालूमहो कि केन्द्रीय रेल मंत्री डीबी सदानंद गौड़ा ने विभिन्न रूटों पर चलने वाली सुपर फास्ट ट्रेनों के स्टॉपेज कम करने की बात कही थी। इसलिए रिजर्वेशन बंद होते ही लोगों को लगने लगा था कि दतिया स्टेशन से चार सुपर फास्ट ट्रेनों का स्टॉपेज बंद किया जा रहा है।
किसी भी ट्रेन का स्टापेज नहीं रोका
^ट्रेनों को आगामी आदेश तक यथावत रखने के आदेश चुके हैं। दतिया स्टेशन से सभी ट्रेनों में रिजर्वेशन भी खोल दिए गए हैं। दतिया स्टेशन पर आगामी आदेश तक किसी भी ट्रेन का स्टॉपेज बंद नहीं किया जा रहा हैं। रविप्रकाश, पीआरओउत्तर मध्य रेलवे मण्डल झांसी