- Hindi News
- परिजन सोते रहे, चोर ले गए 18 हजार का माल
परिजन सोते रहे, चोर ले गए 18 हजार का माल
दतिया|भांडेर थानाक्षेत्र के सरसई मार्ग पर रहने वाले दिनेश सोनकर के घर में आधी रात को चोरों ने धावा बोलकर सोने चांदी के जेवर समेत 18 हजार रुपए की नगदी पार कर दी। घटना शुक्रवार शनिवार की दरमियानी रात की है। जानकारी के अनुसार भांडेर थाना क्षेत्र के सरसई मार्ग पर रहने वाले दिनेश सोनकर शुक्रवार की रात को परिजन के साथ घर पर सो रहे थे। इसी दौरान चोर उनके घर में घुसे और सोने चांदी के जेवर समेत 18 हजार रुपए की नगदी समेट ले गए।