पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ‘सीएम हेल्पलाइन प्रकरण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं’

‘सीएम हेल्पलाइन प्रकरण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं’

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
टीएल की बैठक में कलेक्टर ने अधिकारियों को दिए निर्देश।

भास्करसंवाददाता. दतिया।

शासनके पत्रों को कोई भी लंबित नहीं रखेगा। सभी विभागीय अधिकारी अपने पास शासन से आए पत्रों का जबाव निर्धारित प्रारूप में तैयार कर भेजें। सीएम हेल्पलाइन प्रकरण को गंभीरता से लें, इसमें लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। यह निर्देश कलेक्टर प्रकाशचंद्र जांगरे ने मंगलवार को टीएल की बैठक में अधिकारियों को दिए। उन्होंने कहा जो भी प्रकरण शेष रह गए हैं उनका निराकरण तत्काल प्रभाव से करें।

कलेक्टर ने अधिकारियों से कहा कि मुख्यमंत्री हेल्पलाइन से प्राप्त शिकायतों का समय सीमा में निराकरण करें, इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। हेल्पलाइन के प्रकरणों का जबाव संबंधित को ऐसा दें जिससे वह संतुष्ट हो सके। उन्होंने कहा उनाव बालाजी मंदिर की यथा संभव मरम्मत एवं सौंदर्यीकरण कराने की कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने चिन्हित मंदिरों को पर्यटन की दृष्टि से देखते हुए परिवर्तन कराने की भी बात कही। बैठक में अपर कलेक्टर पीएस जाटव सहित सभी विभागों के कार्यालय प्रमुख उपस्थित रहे।