पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अग्रसेन जयंती पर 24 से होंगे कई कार्यक्रम

अग्रसेन जयंती पर 24 से होंगे कई कार्यक्रम

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
दतिया| अग्रवालसमाज द्वारा अग्रसेन जयंती बड़े ही हर्षोल्लास एवं धूमधाम से मनाई जाएगी। इसी तारतम्य में समाज द्वारा अनेक कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। यह जानकारी श्री अग्रवाल पंच कमेटी कोषाध्यक्ष बल्लभ अग्रवाल ने दी। उन्होंने बताया बुधवार 24 सितंबर को अग्रवाल धर्मशाला में मेहंदी, रंगोली, कुर्सी दौड़ एवं एक मिनट प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। इसी क्रम में 25 सितंबर को अग्रसेन महाराज का भव्य चल समारोह अग्रसेन चौराहा बम बम महादेव से शुरू होगा जो कि शहर के विभिन्न मार्गों से होता हुआ अग्रवाल धर्मशाला पहुंचकर संपन्न होगा।