- Hindi News
- पीजी कॉलेज में उच्च शिक्षा ऋण स्वीकृति शिविर 26 को
पीजी कॉलेज में उच्च शिक्षा ऋण स्वीकृति शिविर 26 को
दतिया|उच्च शिक्षाऋण योजना के तहत बैंकों के माध्यम से ऋण स्वीकृति हेतु शिविर का आयोजन 26 सितंबर को सुबह 11 बजे सरकारी पीजी काॅलेज में किया जा रहा है। यह जानकारी काॅलेज प्राचार्य ने दी। उन्होंने बताया कि बैंकों के माध्यम से ऋण स्वीकृति हेतु शिविर आयोजित किया जा रहा है, इसमें जिले में कार्यरत बैंकों के प्रबंधकों को मार्गदर्शन एवं सहभागिता के लिए आमंत्रित किया गया है।