शराब के लिए पैसे देने पर मारपीट
दतिया |गोराघाट थानाक्षेत्र के ग्राम मेहदौरा में दो लोगों ने मंगलवार को एक व्यक्ति की शराब के लिए पैसे देने पर मारपीट कर दी तथा जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला कायम किया है। जानकारी के मुताबिक विजय पाल (55) पुत्र देशराज जाट निवासी ग्राम खजूरी थाना धीरपुरा मंगलवार को अपने खेत मेहदौरा में खेती किसानी का काम कर रहा था उसी दौरान वहां आरोपी कमल सिंह रावत एवं बृजेन्द्र सिंह रावत निवासीगण ग्राम मेहदौरा आए और शराब के लिए पैसों की मांग करने लगे जब उसने पैसे देने से इंकार किया तो आरोपियों ने एकराय होकर उसके साथ गाली गलौज करते हुए मारपीट कर दी तथा जान से मारने की धमकी दी।