बाइक की टक्कर से महिला घायल
दतिया |कोतवाली थानाक्षेत्र के बिजली कालोनी हाईवे रोड पर मंगलवार की सुबह एक बाइक चालक ने वाहन को तेजी लापरवाही से चलाकर उसमें टक्कर मार दी जिससे वह घायल हो गई। जानकारी के मुताबिक उमादेवी प|ी एमपी कुशवाहा निवासी राजघाट काॅलोनी मंगलवार की सुबह हाईवे रोड बिजली काॅलोनी के पास से निकल रही थी, तभी सामने से रही बाइक क्रमांक डीएल 5/9685 के चालक ने वाहन को तेजी लापरवाही से चलाकर उसमें टक्कर मार दी, जिससे वह घायल हो गई। घटना के बाद आरोपी वाहन चालक घटना स्थल से भाग गया। पुलिस ने आरोपी चालक के खिलाफ मामला कायम किया है।