पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बस स्टैंड पर संदिग्ध अवस्था में मिला युवक का शव

बस स्टैंड पर संदिग्ध अवस्था में मिला युवक का शव

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कुएं में मिला लापता युवक का शव

इंदरगढ़।इंदरगढ़़सेदो दिन पहले लापता हुए युवक का शव मंगलवार की दोपहर को कुएं में पड़ा मिला। जिसकी सूचना राहगीरों ने पुलिस को दी।जानकारी के अनुसार इंदरगढ निवासी खगेंद्र सिंह यादव का बेटा रॉकी उर्फ पुष्पेंन्द्र यादव (19) मानसिक रूप से विक्षिप्त था। इसी दौरान रविवार को वह घर से लापता हो गया था। युवक के लापता होते ही परिजन ने उसकी खोजबीन की लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लगा। मंगलवार को राहगीरों को मारूति नंदन उपाध्याय के कुएं में एक युवक का शव पड़ा हुआ दिखाई दिया। पुलिस ने शव को कुएं से निकालकर जब उसकी शिनाख्त की तो उसकी पहचान रॉकी के रूप में हुई।

पुलिस ने मर्ग कायम कर मामला जांच में लिया।

भास्करसंवाददाता | दतिया

सिविललाइन थाना क्षेत्र के बस स्टैंड पर एक युवक का शव संदिग्ध अवस्था पर मिला। युवक के जूते एवं मोबाइल बस की छत पर मिले। युवक के सिर में चोट थी। युवक बस पर ड्राइवरी का काम करता था। मंगलवार को वह घर से ससुराल जाने की बात कह कर निकला था।

सिविल लाइन पुलिस को सुबह सात बजे लोगों से सूचना दी कि बस स्टैंड पर खड़ी बस क्रमांक एमपी 32 एफ 0709 के पास एक 35 वर्षीय युवक का शव पड़ा है। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जब जांच की तो बस की छत पर युवक के जूते एवं मोबाइल फोन मिला। युवक की पहचान सेंवढ़ा के बेरछा तिराहा निवासी रामसेवक पुत्र मान सिंह कुशवाह के रूप में हुई। दतिया में रह रहे मृतक के साड़ू भाई बाबू सिंह कुशवाह को बुला कर युवक की शिनाख्त कराई गई। पुलिस ने जब युवक के परिजन से फोन पर चर्चा की तो उन्होंने बताया कि रामसेवक मंगलवार को घर से ससुराल जाने की बात कह कर निकला था। मृतक बस ड्राइवर था।